कंपार्टमेंटल परीक्षा को आज तक ऑनलाइन होंगे आवेदन

कंपार्टमेंटल परीक्षा को आज तक ऑनलाइन होंगे आवेदन

कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा व माध्यमिक विशेष परीक्षा के संबंध में गाइडलाइन जारी की गयी है. तय अवधि में आवेदन कराने के बाबत परीक्षा नियंत्रक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. ऐसे में अभियान चला कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा के योग्य छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने को कहा है. समिति के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि शनिवार तक ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह जायेंगे. राज्यस्तर पर समीक्षा के बाद अबतक बेहद कम आवेदन आये हैं. परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि चार अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. शनिवार तक आवेदन भरने का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >