भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील

भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील

कदवा प्रखंड क्षेत्र के परभेली पंचायत के चांदपुर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश साह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित की गयी. 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर थी. क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री का आगमन होना है. उपस्थित वक्ताओं ने भागलपुर के कार्यक्रम को सफल बनाने की लेकर अपने अपने वक्तव्य दिये. पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए है. गांव-गांव जाकर किसानों के बीच बैठक भी कर रहे है. आमजनों को भी कार्यक्रम की जानकारी मिल सके. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री द्वारा किसान के हित में किये गए कार्यों को बूथ स्तर से उनतक पहुंचाना है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है. जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. कटिहार जिला प्रभारी नरेश साह, प्रेम प्रकाश चौधरी, बलरामपुर प्रभारी शोभनचंद्र दास, रविकांत साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >