– बोर्ड पर लिखे जा रहे प्रश्न, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में जुटे शिक्षक कोढ़ा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही बच्चों की अच्छी उपस्थिति देखी जा रही है. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है. परीक्षा शुरू होते ही विद्यालयों में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल है. शिक्षक भी पूरी गंभीरता के साथ परीक्षा संचालन में लगे हुए हैं. परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. सभी विद्यालयों में बच्चों को समय पर बैठाकर प्रश्न हल कराया जा रहा है. शिक्षकों द्वारा लगातार निगरानी भी की जा रही है. राजकीय बुनियादी विद्यालय गेड़ाबाड़ी के शिक्षक दीपक झा ने बताया कि इस बार परीक्षा की प्रक्रिया थोड़ी अलग तरीके से कराई जा रही है. प्रश्न पत्र छात्रों को सीधे नहीं दिया जा रहा है. बल्कि प्रश्नों को बोर्ड पर लिख दिया जाता है. इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में छात्र-छात्राएं अपने उत्तर लिखते हैं. इस व्यवस्था से बच्चों को प्रश्न समझने और उत्तर लिखने में सुविधा हो रही है. परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त बनाने में भी मदद मिल रही है. शिक्षक लगातार कक्षा का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा कराई जा रही है. शिक्षकों ने कहा, परीक्षा से बच्चों के पूरे वर्ष के अध्ययन का मूल्यांकन किया जायेगा. अभिभावकों को भी उम्मीद है कि उनके बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू, एक से आठ तक के छात्र दे रहे परीक्षा
सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू, एक से आठ तक के छात्र दे रहे परीक्षा
