कुरसेला पीएचसी कुरसेला में निक्षय मित्र योजना का तृतीय वर्षगांठ मनाया. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया. निक्षय मित्र योजना कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर लाल ने दो टीबी मरीजों व स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश सिंह व बीसीएम अभय कुमार, बीएम एंड ई सुनील साह ने एक- एक मरीज को गोद लिया. स्वास्थयकर्मियों ने निजी कोष से टीबी मरीजों को फूड बास्केट पोष्टीक आहार का किट प्रदान किया. चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में पोषण की अहम भुमिका होती है. पोष्टीक अहार सही उपचार से इस योग को हराया जा सकता है. निक्षय मित्र योजना का उद्देश समाज के विभिन्न वर्गों को इस मुहिम से जोड़ना है. कहा कि यक्ष्मा रोगियों के उपचार तक उन्हें राशन उपलब्ध कराया जायेगा. निक्षय मित्रों ने मरीजों को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम का समापन भारत को टीवी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
