मधाइपुर में राजस्व कर्मी के खिलाफ जताया आक्रोश

मधाइपुर में राजस्व कर्मी के खिलाफ जताया आक्रोश

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत में राजस्व कर्मी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा महाशिविर में कागजी खानापूर्ति की गयी है. मुखिया असरार अहमद ने बताया की विगत के शिविर में किसी को सूचना दिये बगैर शिविर का आयोजन किया. शिविर के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है. अधिकांश लोगों को शिविर की जानकारी नहीं थी. केवल राजस्वकर्मी उपस्थित होकर लोगों का दस्तावेज ले रहे थे. शिविर की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को भी नहीं दी गयी. राजस्वकर्मी के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण लोगों को शिविर का लाभ नहीं मिला. लोग जमीन का दस्तावेज जमा करने से परहेज़ कर रहे है. लोगों ने कदवा सीओ आषुतोष मयंक आनन्द से अगले शिविर में व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >