सुरक्षा को ले जिले में चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

सुरक्षा को ले जिले में चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

कटिहार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया. प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई किया. संदिग्ध वाहन चालक की गहनता से जांच की. गाड़ी के डिक्की के साथ-साथ मोटरसाइकिल चालक की भी तलाशी ली गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >