हाजीपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

हाजीपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कटिहार विमला नेत्रालय बिनोदपुर के डॉ संतोष कुमार सिंह ने रविवार को हाजीपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. जिसमें आंख के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया. जरुरत के मुताबिक बिना किसी शुल्क के दवाईयां भी दी गयी. इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की गयी. शिविर में कुछ मरीज ऐसे भी थे जिनका इलाज शिविर में संभव नहीं था. उन्हें गहन जांच के लिए बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय बुलाया गया जो की बिल्कुल मुफ्त होगा. डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चूंकि इसतरह के शिविर में गरीब तबके के लोग ही आते हैं. अतः इस शिविर में दिखाये हुये मरीजों के किसी भी तरह के ऑपरेशन एवं चश्मा का चार्ज 30 प्रतिशत कम लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >