कटिहार मंडल के जोगबनी से ईरोड के लिए चलेगी अमृत स्पेशल ट्रेन

कटिहार मंडल के जोगबनी से ईरोड के लिए चलेगी अमृत स्पेशल ट्रेन

– अमृत भारत एक्सप्रेस की किफायती यात्रा पर आधुनिक सुविधाएं कटिहार कटिहार रेल मंडल के जोगबनी से ईरोड के लिए अमृत स्पेशल ट्रेन चलेगी. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. कहा, भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की है जो किफायती और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई पीढ़ी की ट्रेनों की श्रृंखला पेश करती है. यात्रियों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी निर्मित ये ट्रेनें प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी के लिए किफायती यात्रा खर्च पर आधुनिक सुविधाओं पर ज़ोर देते हुए नई श्रेणी की इस ट्रेनों की शुरुआत की घोषणा की थी. 25 सितंबर से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी, कटिहार रेल मंडल रेलवे के क्षेत्राधिकार में इरोड और जोगबनी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 25 सितंबर से शुरू होगी. ट्रेन संख्या 16601 इरोड- जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस 25 सितंबर से प्रत्येक गुरुवार को इरोड से 8:10 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को जोगबनी 19:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 16602 जोगबनी – इरोड 28 सितंबर से प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 15:15 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को इरोड 7:20 बजे पहुंचेगी. इस अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर किया था. उन्नत संरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित प्रत्येक ट्रेन उन्नत संरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित है. जिसमें कवच टक्कर-रोधी तकनीक, आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम व बेहतर सस्पेंशन शामिल हैं. ताकि यात्रा को सुगम बनाया जा सके. कोचों में आधुनिक स्वचालित दरवाजे, उन्नत बायो-वैक्यूम शौचालय, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी और स्वचालित स्मोक,फायर डिटेक्शन सिस्टम लगी हैं. बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए, एलईडी लाइटिंग, बेहतर बैठने की व्यवस्था, मॉड्यूलर शौचालय और जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली को शामिल किया गया है. ट्रेनों में पुश-पुल तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसके दोनों तरफ इंजन लगे हैं. इससे इंजन बदलने की प्रक्रिया के दौरान लंबे समय तक ठहराव नहीं होने से यात्रा का समय काफी कम हो जाता है. उन्नत इन्सुलेशन और ऊर्जा-कुशल उपकरण भी कम शोर स्तर और कोचों के अंदर अधिक आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करते हैं. 1000 किलोमीटर की यात्रा 450 रुपए में 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति क्षमता के साथ, अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 1,000 किलोमीटर की यात्रा लगभग 450 रुपये में कुशलतापूर्वक पूरी करेगी. यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती विकल्प प्रदान करेगी. इन ट्रेनों से भारतीय रेलवे द्वारा अपनी सेवाओं के आधुनिकीकरण और समाज के सभी वर्गों के लिए यात्रा को सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों में एक माइलस्टोन साबित होने की उम्मीद है. अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ न केवल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को दर्शाता है, बल्कि यात्रियों को किफायती यात्रा खर्च पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की इसकी प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है. किफायती और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई पीढ़ी की ट्रेनों की श्रृंखला पेश करती है. यह पहल एक प्रगतिशील, समावेशी और आधुनिक भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक और कदम है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >