आंबेडकर प्रतिमा की बदहाली लोगों का आक्रोश, पुनर्निर्माण की मांग

सालमारी कॉलेज मोड़ पर स्थापित भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चबूतरा व उसके ऊपर बना सुरक्षा ढांचा जर्जर होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है.

कटिहार के बलिया बेलौन से रिपोर्ट,

सालमारी कॉलेज मोड़ पर स्थापित भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चबूतरा व उसके ऊपर बना सुरक्षा ढांचा जर्जर होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. हाल ही में प्रतिमा स्थल की छत का हिस्सा गिर जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व एक भारी वाहन की टक्कर से प्रतिमा का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद कई सामाजिक संगठनों और आंबेडकर समर्थकों ने चबूतरे के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी. कई बार अधिकारियों को आवेदन और ज्ञापन भी सौंपे गये. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका.

प्रतिमा स्थल की बदहाल स्थिति चिंता का विषय

ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज मोड़ एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है. जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में प्रतिमा स्थल की बदहाल स्थिति न केवल संविधान निर्माता के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है. बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय है. छत का हिस्सा गिरने के बाद लोगों में दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. लोगों ने बताया की एसएच-98 सड़क निर्माण कार्य के दौरान भी स्थानीय लोगों ने प्रतिमा स्थल के विकास का मुद्दा उठाया था. उनका कहना है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ प्रतिमा स्थल को भी व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए. हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिखी है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन शीघ्र स्थल का निरीक्षण कर मजबूत चबूतरे, सुरक्षा घेराबंदी और नई छत का निर्माण सुनिश्चित करें. लोगों का कहना है कि डॉ आंबेडकर देश के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं. इसलिए उनकी प्रतिमा के सम्मान और संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा की शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >