Katihar News : पोठिया पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप, दोबारा मतदान की मांग तेज

फलका प्रखंड के पोठिया पंचायत में संपन्न पैक्स प्राथमिक कृषि साख समिति चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है.

कटिहार के फलका से अली अहमद का रिपोर्ट Katihar News : फलका प्रखंड के पोठिया पंचायत में संपन्न पैक्स प्राथमिक कृषि साख समिति चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कुमार गुप्ता ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव रद्द कर पुनः मतदान कराने की मांग की है.

प्रशासनिक पक्षपात का आरोप

शिकायतकर्ता मनीष कुमार गुप्ता का आरोप है कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चुनाव के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती. उनके अनुसार, संबंधित अधिकारी पूरे समय विपक्षी प्रत्याशी निरंजन कुमार झा के पक्ष में कार्य करते रहे, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बैलट बॉक्स से छेड़छाड़ का दावा

जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में मनीष गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों को बैलट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करते देखा. उन्होंने एक धुंधली तस्वीर को साक्ष्य के रूप में भी प्रस्तुत करने की बात कही है. इसके साथ ही उनका दावा है कि उनके पक्ष में पड़े करीब 163 मतों को साजिश के तहत अवैध घोषित कर दिया गया. पुनः मतगणना की मांग को नजरअंदाज करते हुए विपक्षी प्रत्याशी को मात्र 30 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया.

उच्च अधिकारियों को भी भेजी गयी शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतियां जिला सहकारिता पदाधिकारी, कटिहार तथा संयुक्त निदेशक, पूर्णिया प्रमंडल (जीआर) को भी भेजी गई हैं, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >