तेजनारायणपुर स्टेशन पर सलाहकार समिति की बैठक

तेजनारायणपुर स्टेशन पर सलाहकार समिति की बैठक

मनिहारी तेजनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक हुई. तेजनारायणपुर रेलवे स्टेशन के विकास व यात्री सुविधा पर चर्चा हुई. कमेटी सदस्य शक्ति सिंह, अजीत प्रज्ञ कुमार, राम अंगद सिंह, कटिहार डिवीजन से सीसीएमआई पुष्पेन्द्र कुमार, एसएसई संतोष कुमार, सीसी अलीअकबर खान, सीसीटीसी गौरव कुमार शुक्ला उपस्थित थे. बैठक में कमेटी की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सुझाव दिए गए. वेटिंग हॉल में पंखा की व्यवस्था होनी चाहिए. एक महिला स्टाफ कार्यरत हैं. जिसके लिए बाथरुम की आवश्यकता है. यात्रियों के पानी पीने के लिए एक और हेंडपम्प की व्यवस्था की जानी चाहिए. बरसात एवं ठंड के दिनों में यात्रियों के लिए पीपी शेड की आवश्यकता है. प्लेटफार्म दो पर बाथरुम की आवश्यकता होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >