त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखें : एसडीओ

बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने आगामी ईद व रामनवमी पर्व को लेकर आमजनों से शांतिपूर्वक व भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है.

ईद व रामनवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हर स्तर पर हो रही तैयारी बारसोई. बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने आगामी ईद व रामनवमी पर्व को लेकर आमजनों से शांतिपूर्वक व भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है. मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सक्रिय है, ताकि दोनों पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तर, अनुमंडल स्तर व सभी थाना क्षेत्रों में लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसमें जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सहयोग व समन्वय पर बल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे. साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की तैनाती की जा रही है. एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि बारसोई का क्षेत्र सीमावर्ती होने के कारण प्रशासन विशेष रूप से चौकस है. किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. अंत में उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >