कटिहार. रेलवे प्लेटफार्म पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक बुरी तरह से झुलसी हालत में पाया गया. मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर रेल पुलिस युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान अहमदाबाद के किशनपुर निवासी अफजल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अफजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया था. इसी दौरान वह किसी तरह कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंच गया. जानकारी के अनुसार अफजल रेलवे के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना में उसका चेहरा, हाथ, पैर और शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से जल गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद रेल पुलिस ने युवक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद उसके मोबाइल से परिजनों का नंबर प्राप्त हुआ. जिसके जरिए घटना की सूचना उसके जीजा अकताउर रहमान को दी गई. सूचना मिलते ही जीजा रहमान अमदाबाद से कटिहार पहुंचे. उन्होंने बताया कि अफजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर से अचानक लापता हो गया था. फिलहाल परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटे हुए हैं.
रेलवे स्टेशन पर हाइटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा
लवे प्लेटफार्म पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक बुरी तरह से झुलसी हालत में पाया गया
