उर्वरक व्यापार में कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई

उर्वरक व्यापार में कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई

प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की आयोजित की गई बैठक हसनगंज किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रमुख नीलू देवी की अध्यक्षता में हुई. बीएओ मनीषा यादव, कृषि काॅडिनेटर चंदन कुमार व पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल आदि मौजूद रहे. प्रखंड के सभी खाद दुकानदार मौजूद रहे. कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने बताया की बैठक में प्रखंड के जितने भी उर्वरक दुकानदार हैं. उनको दुकान में स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखें, प्रतिदिन का स्टॉक रजिस्टर में मेंटेन करने, एक परमानेंट बोर्ड दुकान के बाहर लगाने का निर्देश दिया. सभी उर्वरक दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि उर्वरक व्यापार में कालाबाजारी, गलत बिलिंग, नकली खाद, ओवर रेट बिक्री, स्टॉक छुपाना यह सभी में खामियां अगर पायी जाती है तो कार्रवाई की जायेगी. बतायी की जितने भी दुकानदार हैं. निर्धारित मूल्य पर ही खाद का विक्रय करें. अगर किसानों से उर्वरक दुकानदार अधिक मूल्य लेकर खाद दे रहे हैं, तो किसान लिखित शिकायत करेंगे तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. किसान सलाहकार में भा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >