– पूजा पंडाल व कार्यक्रम को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा बरारी बरारी थाना में बीडीओ किशोर कुणाल व थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, सेमापुर ओपी में सीओ मनीष कुमार व ओपीध्यक्ष राम शंकर कुमार ने दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की. अष्ठमी, नवमी एवं दसवीं को बरारी हाट भगवती मंदिर में अपार भीड़ एवं गंगा दार्जलिंग सड़क पर जाम की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों ने बताया कि सड़कों पर दुकानें सज रही है. बरारी हाट पर फुलवरिया रोड एवं डूमर रोड को दोनों ओर अतिक्रमण खाली कराया जाय. विधि व्यवस्था को लेकर कहा, बरारी हाट एवं सेमापुर बाजार, कालिकापुर बाजार पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों को सूचना दी जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा, दुर्गापूजा एवं सास्कृतिक कार्यक्रम या मेला का लाईसेंस लेना होगा. गलत पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. पूजा समिति एवं मेला मालिक को फोटोयुक्त आवेदन देना अनिवार्य होगा. पदनाम के साथ मोबाईल नम्बर भी देना है. पंडाल में अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा. डीजे साउण्ड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. लाईसेंस फार्म एवं आवेदन में प्रतिमा विसर्जन रूट एवं समय को दर्शाना अनिवार्य होगा. टोटो ऑटो एवं वाईक गलत पार्किंग करने पर चालान काटा जायेगा. शरारती एवं हुड़दंगी तत्वों की पहचान में व्यवधान ना हो. अमरेन्द्र सिंह संजू, राजीव भारती, अमरजीत सिंह, सरपंच सत्येन्द्र कुमार, अर्चना सिंह, धनजीत यादव, जीतन यादव, सुजीत चौधरी, मुखिया नवल किशोर कौशिक, सरपंच अमित यादव, संतोष सिंह, पंकज यादव, देवेन्द्र प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, शांति जयसवाल, पप्पू यादव, गयाराम, मतिउर रहमान, बकरुदीन अंसारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
