कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत बेलटेकरी ढोलब्जा निवासी रजिया खातुन पति कलाम ने जीविका योजना से आये 10000 की राशि ठगी करने को लेकर अपने चचेरी पतोहू जहानुर खातुन, पति मुबारक के विरुद्ध स्थानीय थाना में आवेदन दी है. महिला ने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि हमारे साथ कई बार धोखाधड़ी कर रूपया ठगी कर चुकी हैं. 27 सितंबर को जीविका ग्रुप का रूपया 10000 घर लाई थी. उक्त महिला रोजगार करने के लिए कहती हुई रूपया ले ली. छह दिन होने पर जब भी रुपए की मांग करने पर आज कल का बहाना बना रही है. उक्त महिला इसके पूर्व भी इंदिरा आवास का रूपया एवं जमीन तीन डीसमिल लिखवा चुकी है. जिस विषय में कई बार पंचायती भी हुईं. पति एवं हमारे बच्चे मंदबुद्धि है. जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए रूपए के चलते मुबारक, गुडू ने मारपीट भी किया है. महिला ने थाने में आवेदन देकर इन सभी मामलों की जांच पड़ताल कराते हुए न्याय की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
