चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार

कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर रेलवे की सुरक्षा संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. आरपीएफ अवर निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में चलाये गये चेकिंग अभियान के क्रम में एक संदिग्ध युवक को देखकर आरपीएफ को संदेह हुआ तथा उस युवक की तलाशी ली. जिस क्रम में उसके पैकेट से एक मोबाइल बरामद हुआ. जब आरपीएफ ने उक्त मोबाइल को लेकर पूछताछ किया तो मोबाइल चोरी की निकली. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >