कटिहार सेमापुर थाना पुलिस ने हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. सेमापुर थानाध्यक्ष को 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक लड़की का शव पेड़ से लटका रहा है. थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस बल के सहयोग से शव को फंदे से उतारकर, पंचनामा किया. तदोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक लड़की के परिजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए श्यामपुर थाना में लिखित आवेदन दिया. परिजन की शिकायत पर बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या-255/25 दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तकनिकी अनुसंधान के आये तथ्यों के आधार पर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार शर्मा उम्र 23 वर्ष पिता स्व किशन शर्मा, हरिंकाॅल, थाना बरारी (सेमापुर) जिला कटिहार को शनिवार को मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
