ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईट भट्टा में एक महिला की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईट भट्टा में एक महिला की मौत

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के चपरौला गांव स्थित ईट भट्टा में ईट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना मंगलवार की रात 8:30 बजे की है. मृतका की पहचान बिशनपुर पंचायत निवासी नीरज चौधरी की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. जो इसी ईट भट्टा में अपने पति के साथ काम करती थी. दुर्घटना के बाद पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि मामले को रफा दफा करने में जुट गये थे. लेकिन इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पति के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. घटना को लेकर मृतिका पूनम देवी के पति नीरज चौधरी ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ इसी ईट भट्टा में काम करते थे. मंगलवार की रात काम समाप्त कर पत्नी व बच्चों के साथ वह घर लौट रहे थे. तभी ईट लदा ट्रैक्टर रिवर्स में आ रही थी. वे अपने परिवार के साथ साइड हो गये. लेकिन ट्रैक्टर चालक ने उन्हें देखा नहीं और उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह अपने बच्चों के साथ दूसरी तरफ गिर पड़ी. उनकी पत्नी उसी जगह गिरी और ट्रैक्टर के चपेट में आ गयी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी की मौत हो गयी. दुर्घटना में उन्हें और उनके बच्चों को भी चोट लगी थी. उन्होंने कहा जब ट्रैक्टर उनकी तरफ आ रहा था तो उनके द्वारा काफी आवाज चालक को लगाया गया. लेकिन चालक उनकी आवाज नहीं सुन पाया और यह दुर्घटना हुई. ईट भट्टे पर सुरक्षा मानकों का नहीं रखा जा रहा ध्यान ———————————————————— इस हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा की ईट भट्टा में मजदूरो के लिए सुरक्षा का कोई ठोस पहल नहीं किया जाता है. आये दिन इस तरह की दुर्घटना होती है. ईट भट्ठा चलाने वाले संचालक सरकार की ओर से बनाये गये सुरक्षा मानकों का भी ख्याल नहीं रखते है. ग्रामीणों ने बताया कि ईट भट्टा में आने जाने वाली सड़क को भी सही से नहीं बनाया गया है. जिसके कारण जैसे तैसे ट्रैक्टर चालक ईट लोड कर आना-जाना करते है. लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटना होती है. दुर्घटना को लेकर ईट भट्टा संचालक नारायण अग्रवाल से इस विषय पर बात करने की कोशिश की गयी तो उनकी ओर से कुछ भी बताया नहीं गया. उनकी चुप्पी के कारण कई तरह के सवाल खड़े होते है. दुर्घटना में संचालक की लापरवाही सामने आ रही है. संचालक सुरक्षा मानकों का सही से पालन नहीं कर रहे है. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना और ऐसे ईट भट्टा पर सुरक्षा मानकों को लेकर जांच करनी की मांग की. कहते हैं थानाध्यक्ष ————————- दुर्घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. कोढ़ा पुलिस ने बताया की दुर्घटना को लेकर मृतका के पति की ओर से लिखित आवेदन नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मुकेश मंडल, कोढ़ा पुलिस पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >