कटिहार आरपीएफ ने प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है. पिछले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में आरपीएफ टीमों ने कई सफल ऑपरेशन चलाया. आरपीएफ को खासी सफलता हाथ लगी. छापेमारी के दौरान लगभग 59 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसकी कीमत 6.20 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है. आरपीएफ टीमों ने इन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में संलिप्त तीन महिला व एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
