रौतारा में सीने पर कलश रखकर आराधना कर रहे किशोर व महिला

रौतारा में सीने पर कलश रखकर आराधना कर रहे किशोर व महिला

हसनगंज कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 में एक 15 वर्षीय किशोर व एक महिला मां आदि शक्ति को खुश करने के लिए कठिन तप कर रही है. किशोर व महिला ने सीने पर कलश रख बिना जल अर्पण किया मां की आराधना में जुटे हैं. शारदीय नवरात्र में एक पर एक भक्ति देखने को मिलती है. 15 वर्षीय अभिषेक पासवान व 35 वर्षीय रूपा देवी अपने सीने में कलश स्थापित कर निर्जला व निराहार रहकर अनूठी व कठिन तप कर रही है. युवक व महिला की भक्ति को देखने के लिए आसपास गांव के लोग पहुंच रहे हैं. यह तपस्या भक्तों की मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व विश्वास को दर्शाता है. वार्ड सदस्य मुन्ना पासवान ने बताया कि भक्तों कि कठिन तपस्या के लिए मां दुर्गा से ही शक्ति मिलती है. रूपा देवी गत वर्षों से ही सीने पर कलश स्थापित कर तपस्या कर रही है, जबकि अभिषेक पासवान उर्फ छोटू भगत इस वर्ष से सीने में कलश स्थापित कर माता की आराधना शुरू किए हैं. मौके पर मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालु द्वारा कठिन व्रत करने की बात सुनकर इसे देखने के लिए आसपास क्षेत्र के श्रदवालु पहुंच माता से प्रार्थना कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >