कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आजमनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक कार से 71.280 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पश्चिम बंगाल की ओर से आती एक कार की सघनता से तलाशी ली. 71.280 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. कार से शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि आजमनगर थाना के राघोपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर आशिफ राजा पिता हरीश आलम, हसनपुर थाना डगरूआ पूर्णिया जिला निवासी को 71.280 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जब्त कार पकड़े गये अभियुक्त का ही है. उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
कार से 71.280 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कार से 71.280 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
