42 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

42 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार मद्य निषेध टीम ने नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 42 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने ड्राइवर टोला में छापेमारी कर निवासी गुड्डू पिता शरीफ को 42 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने आरोपित की बाइक जब्त कर लिया. उत्पाद विभाग की टीम ने तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >