महिलाओं को जागरूक करने प्रचार वाहन को किया रवाना

महिलाओं को जागरूक करने प्रचार वाहन को किया रवाना

कटिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रभावी सूचना प्रसारण तथा आमजनों तक जागरूकता पहुंचाने की दिशा में जीविका कटिहार एक नयी पहल की है. रविवार को जिला कार्यालय द्वारा हरेक प्रखंड से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की है. इस अवसर पर डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने बताया कि जिले के सभी 16 प्रखंडों में एक-एक प्रचार वाहन को अगले सात दिनों तक गांव-गांव में प्रचार प्रसार के लिए भेजा गया है. ये प्रचार वाहन लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्री के माध्यम से महिलाओं को योजना की जानकारी देंगे और उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार से एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना से जुड़कर महिलाएं न केवल रोजगार सृजन करेंगी. बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी योगदान देंगी. प्रचार वाहन पर आकर्षक फ्लेक्स बैनर लगाये गये है. ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें. साथ ही, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे. जागरूकता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं योजना से लाभान्वित होकर अपना छोटा व्यवसाय, दुकान या सेवा केंद्र शुरू कर सकेंगी. इस पहल से स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने सभी जीविका दीदियों और आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और योजना से जुड़कर अपने परिवार के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएं. इस अवसर पर प्रबंधक संचार रूपेश कुमार, प्रबंधक जॉब्स अमित सागर, युवा पेशेवर राहुल कुमार, मौसम कुमारी, चंदन कुमार, प्रखंड योजना प्रबंधक सुतापा राय, रविन्द्र कुमार, विकास कुमार आदि मौजुद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >