कटिहार उत्तर प्रदेश के कानपुर में आई लव मुहम्मद लिखे बैनर लगाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इसी कड़ी में शहर में जिला नौजवान कमिटी ने भी उत्तर प्रदेश के कानपुर में आई लव मुहम्मद के बैनर हटाने और फाड़ने के विरोध में एक जुलूस निकाली. ये जुलुश कटिहार के चौधरी मोहल्ला चौक से निकल कर मिलन चौक, फकीर तकिया चौक, बाटा चौक होकर शहीद चौक पहुंची, मौके पर जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिला नौजवान कमिटी के अध्यक्ष अरमान मंजर राणा ने कहा कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में आई लव मुहम्मद लिखने पर गिरफ्तारी की गई जो योगी सरकार की मुसलमानों के खिलाफ साजिश है. उसी के विरोध में कटिहार में ये जुलूस निकाली गई है. हमलोग अल्लाह और उनके रसूल को दिलों जान से चाहते है, और किसी से दिलो जान से प्यार करते हैं तो उसका इजहार करना यह गलत नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
