यज्ञशाला में मोबाइल के दुष्परिणाम की थीम पर बन रहा पंडाल

यज्ञशाला में मोबाइल के दुष्परिणाम की थीम पर बन रहा पंडाल

कटिहार वर्तमान में मोबाइल ने किस कदर लोगों को अपनी जंजीर में बांध दिया है. इस थीम पर शहर में दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है. शहर के वार्ड नंबर 33 यज्ञशाला मैदान में श्री यज्ञशाला दुर्गापूजा समिति की ओर से इस वर्ष मोबाइल के मकड़जाल व उसके दुष्परिणामों के थीम पर बेहतरीन पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस वर्ष यहां पर श्रद्धालु मोबाइल की लत और उनके दुष्परिणाम पर पंडाल का दर्शन कर पायेंगे. पंडाल निर्माण की लागत के साथ प्रतिमा और लाइटिंग पर कुल 9 लाख इस वर्ष पूजा समिति की ओर से बजट रखा गया है. पंडाल निर्माण को लेकर लोकल और बंगाल के कारीगरों ने पंडाल निर्माण किया है. पंडाल निर्माण बांस, कपड़ा, हिटलॉन, खास कर मोबाइल डमी पीस, एयरफोन आदि कई समाग्रियो से तैयार किया गया है. क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का पंडाल काफी आकर्षण का केंद्र रहेगा. श्री यज्ञशाला पूजा समिति की ओर से हर वर्ष नई थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाता है. उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल किस तरह से लोगों पर हावी हो गया है. इस पर आधारित यह पूजा पंडाल है. आजकल के बच्चे मां-बाप के बिना रह सकते हैं. लेकिन मोबाइल के बिना नहीं रह सकते. यह हमारे समाज के लिए एक चिंता का विषय है. बताया कि पंडाल निर्माण कंप्लीट कर लिया गया है. जबकि श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से पंडाल के पट खोल दिए जायेंगे. 1995 को हुई क्लब की स्थापना श्री यज्ञशाला दुर्गापूजा समिति का गठन 1995 से किया गया है. तभी से यहां पर दुर्गापूजा की जा रही है. समिति की ओर से हर वर्ष नए थीम पर पंडाल निर्माण कराते आ रहे हैं. एक वर्ष यहां मधुमक्खी बनाया गया था, जो काफी श्रद्धालुओं को पसंद आया था. जबकि एक वर्ष यहां पर बच्चों के लिए उनके फेवरेट सभी कार्टून पर आधारित पंडाल का निर्माण कराया जा चुका है. एक वर्ष यहां ढोल के रूप से पंडाल तैयार किया गया था. जबकि यहां खंडहर, गुफा, इंद्रप्रस्त जैसे पंडाल का भी भव्य और सुंदर पंडाल निर्माण भी कराया जा चुका है. जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था. पिछले वर्ष भी नदी पर सवार भगवान शिव का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए काफी आकर्षक का केंद्र रहा था. ये सभी निभा रहे अपनी सक्रिय भूमिका पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव नीरज महतो, कोषाध्यक्ष भारती कुमार सोनी, प्रकाश कुमार सिंह, नीतीश कुमार, सन्नी सिंह, पंकज मोदी, धीरज प्रकाश, सोमू सिंह, अरुण सिंह, रवि, सुमित, रौनक, सत्यम, राजा नरेंद्र, अजीत महलदार, मौसम, प्रियांशु, राहुल, जयप्रकाश साह, विकास कुमार आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >