संस्थापक के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन

संस्थापक के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन

मनसाही हफलागंज के स्थानीय एलएस किंडरगार्टन विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मानंद साह के निधन पर विद्यालय परिवार ने एक शोक सभा का आयोजन किया. पुनीत आत्मा के शांति के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया. सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया. हफलागंज गांव में पहली बार शहर की तरह गांव में भी इंग्लिश मीडियम के स्कूल की स्थापना सन 2000 में उनके द्वारा किया गया था. जिसमें पढ़ कर स्थानीय छात्र-छात्राएं जिले से लेकर देश दुनिया में अच्छे पदों पर आसीन है. यह विद्यालय आज भी होनहार छात्र- छात्राओं के भविष्य बनाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है. विद्यालय द्वारा आयोजित शोक सभा में प्राचार्य एके गुप्ता, शिक्षक अशोक कुमार साह, राणा प्रताप साह, वीरेंद्र तिवारी, मो मुंतशिर, तारा कुमारी, नेहा कुमारी, रूचि कुमारी, प्रिया कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >