स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक

स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक

– सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण की सफलता पर हुई चर्चा हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने किया. साथ ही संचालित एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले. इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है. साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर आयोजित हो टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रों में जागरूकता लाने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >