बरारी प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने नया वर्ष को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. 2026 की पहली सुबह लोगों का मन परिवार के साथ पिकनिक मनाने का है. एक जनवरी की सुबह उठकर लोग स्नान कर सर्वप्रथम धर्मस्थल मंदिर, गुरुद्वारा, मसजिद, चर्च में जाकर परिवार की सुख समृद्धि शांति की कामना करेंगे. परिवार के साथ मिलकर अच्छे अच्छे पकवान बनाकर एक साथ घरों में स्वाद लेंगे. युवा वर्ग टोली बनाकर बगीचा में गंगा किनारे टेंट लगाकर पिकनिक मनाने की तैयारी में है. देर संध्या तक बाजार में लोग नये साल की तैयारी में जुटे रहे. काढ़ागोला गंगा घाट पर टापू पर पिकनिक का अलग आनंद लेंगे. नाव से टापू पर जाकर पिकनिक का मनोरम छटा दिखेंगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
