मनिहारी में पिकनिक के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

मनिहारी में पिकनिक के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

मनिहारी मनिहारी में नववर्ष के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए जिले सहित दूसरे जिले से हजारों लोग पहुंचे. कटिहार जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. मनिहारी के गंगा किनारे अवस्थित हजरत जीतन साह के पीर मजार, गंगा घाट, गोगाबील झील लोग पहुंचे थे. श्रद्धालुओ ने पीर मजार पर मन्नतें मांगी. पीर मजार पर बाहर से आये लोगों ने भोजन पकाकर नव वर्ष का आनंद उठाया. पीर मजार पर सबों ने अपने लिए दुआ मांगी. पीर बाबा पर सभी धर्मों के लोग आस्था रखते हैं. बाबा के दरबार में सच्चे मन से मन्नतें मांगने पर अवश्य पुरी होती है. मनिहारी पीरमजार गंगा घाट पर पिकनिक मनाने के लिए भीड उमडी. गंगा घाट पर भोजन पकाया. गंगा घाट पर महिलाओं व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. नौका से भ्रमण भी किया. गीत संगीत बज रहा था. युवा थिरक भी रहे थे. गंगा घाट पर केक काट कर नव वर्ष मनाया गया. मनिहारी के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड देखी गयी. भगवान से नव वर्ष मंगलमय रहने की कामना की. मनिहारी के पीर मजार, गंगा घाट और गोगाबील झील में युवा व बच्चे सेल्फी लेते नजर आय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >