नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी

नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी

– देवी- देवताओं के 29 प्रतिमा के साथ होगा महायज्ञ बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत में श्रीश्री 108 कार्तिक महाराज धाम सुजापुर में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज शुक्रवार को 501 कलश शोभा यात्रा कलश में गंगा जल वेदो मंत्रोच्चार के साथ पंचायत भ्रमण कर किया. महायज्ञ समिति ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हो चुकी है. देवी देवताओं के 29 प्रतिमा की स्थापना यज्ञोपवित कर किया जाना है. काफी अर्से बाद महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं भक्तों में आस्था एवं श्रद्धा उमड़ पड़ी है. कलश यात्रा सुजापुर, कालिकापुर, जगदीशपुर, नरसिंह टोला सहित गांवों टोला का भ्रमण कर लोगों को महायज्ञ में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने को प्रेरित किया गया. महायज्ञ समिति ने बताया कि कई वेदाचार्यों को बुलाया गया है जो महायज्ञ एवं विद्धान जो सतसंग कर लोगों को मानवीय मूल्य से अवगत करायेंगे. महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालु को ठहरने एवं महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है. पूरा गांव एवं पंचायत इस महायज्ञ की सफलता में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >