दिव्यांगों की टोली ने गुलाल व खुशियों के साथ मनायी होली

दिव्यांगों की टोली ने गुलाल व खुशियों के साथ मनायी होली

कटिहार होली का असर अब कटिहार की गलियोंव मुहल्लों में में दिखने लगा है. रविवार को स्थानीय यज्ञशाला मैदान, स्थित शिव मंदिर चौक में कोसी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग महापरिवार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी की अगुवाई में जुटे दिव्यांगजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आने वाले होली के त्योहार की बधाई दी. माहौल इतना खुशनुमा था कि मंदिर का प्रांगण हंसी और ठहाकों से गूंज उठा. त्योहार का असली रंग अपनों के साथ मिलकर ही चढ़ता है. संस्था के कई सदस्यों ने अपनी भूमिका निभायी. संस्था के विधि सलाहकार राजेश कुमार केसरी, मीडिया प्रभारी विजय कुमार चंद्रवंशी, डेजी सिंह, जूली शर्मा, रवि कुमार दास, राजीव कुमार सिंह, मोनिका कुमारी, मनोज शाह, शंकर शाह जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >