सर्प दंश की शिकार पांच वर्षीय बच्ची की हुई मौत

सर्प दंश की शिकार पांच वर्षीय बच्ची की हुई मौत

फलका फलका थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के नया टोला नाकी गांव में 15 वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया. परिजनों के द्वारा आनन- फानन में सर्पदंश की शिकार बच्ची को इलाज के लिए फलका अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने जांचोंउपरांत मृत घोषित कर दिया. थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के नया टोला नाकी गांव के बुद्धू मनी का पांच वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर खेलने के लिए गई थी. खेलने के क्रम में जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. बच्ची के द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. परिजनों के द्वारा बच्ची को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय प्रतिनिधि को दी. सूचना मिलते ही प्रतिनिधि के द्वारा फलका सीओ को घटना की जानकारी दी गयी. राजस्व कर्मचारी पीड़ित परिवार के यहां पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने लिख कर दिया कि बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं करेंगे और ना ही कोई सरकारी लाभ लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >