अमदाबाद थाना क्षेत्र के मुरली राम टोला गांव निवासी कैलाश मंडल 40 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे बिजली कारंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. कैलाश मंडल बिजली चालित मोटर से खेत में पटवन करने गया था. पहले से ही बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था. चपेट में आ गये. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे उठाकर आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया. चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कैलाश मंडल का एक 16 वर्षीय पुत्र, एक 18 वर्षीय पुत्री है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. उसकी पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जाती थी. घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था. मृतक के भगीन दामाद ने बताया कि उनके अन्य परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. उनका दाह संस्कार कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
