कोढ़ा प्रखंड के खेरिया मुख्य बाजार में सूखा पेड़ लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे है. वार्ड संख्या एक में वर्षों से सूखे पड़े के कारण स्थानीय ग्रामीणों व दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है. लोगों का कहना है कि ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं. बाजार में बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है. खेरिया मुख्य बाजार क्षेत्र हमेशा लोगों की आवाजाही से भरा रहता है. ऐसे में यदि सूखा पेड़ गिरता है तो राहगीरों, दुकानदारों और वाहनों को भारी नुकसान हो सकता है. बावजूद इसके अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इस संबंध में ग्रामीण विज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह, शंकर कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजा गुप्ता एवं प्रदीप रजक ने एक स्वर में कहा कि खेरिया बाजार में खड़े सूखे पेड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन सूखे पेड़ों को अविलंब काटकर हटाया जाय. ताकि किसी अनहोनी से पहले ही खतरे को टाला जा सके.
खेरिया बाजार में सूखा पेड़ बढ़ा रहा खतरा
खेरिया बाजार में सूखा पेड़ बढ़ा रहा खतरा
