बच्चों के विवाद में खूनी जंग, धारदार हथियार से हमले में माता-पिता गंभीर

बच्चों के विवाद में खूनी जंग, धारदार हथियार से हमले में माता-पिता गंभीर

फलका फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में एक पक्ष द्वारा किए गए जानलेवा हमले में एक दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज फिलहाल पूर्णिया में चल रहा है. जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले को गंभीर देखते हुए कांड दर्ज कर आरोपित दोनो महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना 9 फरवरी की रात की है. मोरसंडा निवासी 15 वर्षीया नुजहत प्रवीण ने पुलिस को बताया कि बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने बांस और धारदार हथियार (दबिया) से नुजहत के माता-पिता के सिर पर प्रहार कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि नुजहत के पिता मुर्तजा उम्र 55 वर्ष और उनकी माता खून से लथपथ होकर दरवाजे पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. शोर सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे, तो दोनों को अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है. परिजनों के अनुसार, चोटें काफी गंभीर है. पीड़िता नुजहत प्रवीण ने फलका थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. हमले का आरोप गांव की ही दो महिला क्रमशः फरीन खातुन पति आलम व बेचनी खातुन पति जहांगीर पर लगाई है. फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर उक्त दोनों आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >