श्रीगुरुनानक कन्या मवि गुरुबाजार में लगा बाल मेला

श्रीगुरुनानक कन्या मवि गुरुबाजार में लगा बाल मेला

बरारी बिहार सरकार समग्र शिक्षा अभियान के अनुमोदित गतिविधि के तहत् आंगनबाड़ी में पूर्व प्राथमिक कक्षा में नामांकित बच्चों का कक्षा एक में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीगुरुनानक कमवि गुरुबाजार से संबद्ध आंगनबाड़ी केंद्र-19 में वार्षिकोत्सव सह बाल मेला का आयोजन किया. शुरूआत विद्यालय की सचिव अनिता कुमारी, गुरुनानक कउवि के प्रधानाध्यापक हासिम अली सिद्दीकी, कमवि के प्रधानाध्यापक भगत सिंह, आंगनबाड़ी सेविका मीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. विद्यालय में शिक्षक संतोष कुमार, वसीम, अजमल हुसैन, रौशन कुमार रजक ने बाल मेला के आयोजन में क्ले,चार्ट पेपर, प्ले डॉग, रिंग टॉस, फ्री ड्रॉइंग, बाल इत्यादि से आंगनबाड़ी व विद्यालय के बच्चों का कई तरह के खेल एवं गतिविधि करायी गयी. पारंपरिक खेल लंगड़ी, पीटू,सॉफ्ट रिले गेम भी कराया. बच्चे काफी उत्साहित नजर आये. प्रधानाध्यापक भगत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का विद्यालय से जुड़ाव के साथ पठन पाठन में रुचि बढ़ती है. बच्चे सहर्ष विद्यालय आने को तैयार रहते है. कार्यक्रम के सफल संचालन में सुमन कुमार, कंचन कुमारी, रीना कुमारी, अनिता कुमारी, राम कुमारी, प्रेमलता झा ने अहम भूमिका निभायी. सभी बच्चों को 31 जनवरी को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में पुरस्कृत भी किया जायेगा. बाल मेला में विद्यालय व आंगनबाड़ी के बच्चे मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >