गेड़ाबाड़ी नहर फाटक के पास 30 लाख से बनेगा पुल

गेड़ाबाड़ी नहर फाटक के पास 30 लाख से बनेगा पुल

– पासवान टोला के लोगों को मिलेगा आवागमन का रास्ता, वर्षों पुरानी बड़ी समस्या का होगा समाधान कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी नहर फाटक के समीप पासवान टोला में लंबे समय से चली आ रही आवागमन की गंभीर समस्या का समाधान अब होने जा रहा है. पुल निर्माण को लेकर बुडको के एसडीओ, संवेदक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया. निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर आवश्यक बातचीत की. लोगों ने कहा, पुल नहीं रहने के कारण पासवान टोला के निवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. स्थिति इतनी गंभीर थी कि आपातकालीन हालात में शव को बाहर ले जाने में भी परेशानी होती थी. ऐसे में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगभग 30 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है. पुल बनने से न सिर्फ पासवान टोला बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. स्थानीय ग्रामीणों ने पुल निर्माण की पहल पर खुशी जताते हुए नगर पंचायत एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >