पासवान टोला में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत निर्माण हो रहा पुल

पासवान टोला में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत निर्माण हो रहा पुल

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बड़ी नहर स्थित पासवान टोला में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत बुडको की ओर से पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस पुल के निर्माण से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है. जानकारी के अनुसार, बनने वाले पुल की चौड़ाई 25 फीट व लंबाई 30 फीट होगी. पुल निर्माण की कुल लागत 30 लाख 10 हजार 149 रुपये बताई गई है. लोगों ने बताया कि रास्ता नहीं रहने के कारण कई बार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था. यहां तक कि किसी व्यक्ति की मौत होने पर घर से अर्थी निकालना भी मुश्किल हो जाता था. पुल निर्माण शुरू होने से पासवान टोला सहित आसपास के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि पुल बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी. मुख्य पार्षद ने बताया कि विधायक कविता पासवान व उनके द्वारा आमलोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >