हादसों में एक की मौत, चार जख्मी

पचौकी-कुम्हड़ी पथ के धनगामा मुसहरी के निकट बाइक दुर्घटना में पीछे बैठे युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक दुर्घटना के बाद घायल होने के बाद भी मौके से फरार हो गया. उधर चांदपुर-सोनैली पथ के चांदपुर ग्राम के समीप दो ऑटो की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये. कदवा : […]

पचौकी-कुम्हड़ी पथ के धनगामा मुसहरी के निकट बाइक दुर्घटना में पीछे बैठे युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक दुर्घटना के बाद घायल होने के बाद भी मौके से फरार हो गया. उधर चांदपुर-सोनैली पथ के चांदपुर ग्राम के समीप दो ऑटो की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये.

कदवा : कदवा थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. रविवार की दोपहर कदवा थाना क्षेत्र के चौकी-कुम्हड़ी पथ के धनगामा मुसहरी के निकट धपरसिया निवासी मंगलू परिहार का 22 वर्षीय पुत्र खगेश कुमार परिहार एवं रामेश्वर शर्मा का 32 वर्षीय पुत्र जीवछ शर्मा बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे खगेश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक चला रहा जीवछ शर्मा गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी खगेश के शव को छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया.
उसने गांव में ही कहीं अपनी बाइक छिपा दी और भाग गया. सूचना पर कदवा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. साथ छिपायी गयी बाइक को एक व्यक्ति के घर से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक शराब के नशे में थे. इधर दुर्घटना में मरे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन यात्री घायल हो गये. कदवा थाना क्षेत्र के चांदपुर-सोनैली पथ के चांदपुर ग्राम के समीप दो ऑटो की भिड़ंत में चांदपुर की ओर से आ रहे ऑटो में सवार यात्रियों में तीन यात्री घायल हो गये. इसमें कदवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 65 वर्षीय भानु प्रसाद मेहता, 75 वर्षीय गौरी प्रसाद मेहता एवं सालमारी थाना क्षेत्र के सालमारी निवासी 45 वर्षीय मो रजाबुल घायल हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के डॉ शशांक कुमार ने भानु प्रसाद मेहता व रजाबुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >