पत्नी की शादी की अफवाह पर पुत्री की कर दी हत्या

सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही गांव की घटना नानी ने बचाने का किया प्रयास, धक्के मार कर उन्हें भी किया अचेत कटिहार : पत्नी की शादी की अफवाह को लेकर पिता ने अपनी ही आठ वर्षीय पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी. जब पिता पिटाई कर रहे थे, तो नानी ने बच्ची को […]

सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही गांव की घटना

नानी ने बचाने का किया प्रयास, धक्के मार कर उन्हें भी किया अचेत
कटिहार : पत्नी की शादी की अफवाह को लेकर पिता ने अपनी ही आठ वर्षीय पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी. जब पिता पिटाई कर रहे थे, तो नानी ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दामाद ने उनको भी धक्का मार कर अचेत कर दिया व पुत्री की गला मरोड़ कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद नानी व मामा के फर्द बयान पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
नानी के सामने पिता ने बच्ची का गला मरोड़ कर हत्या की मामा इंतेजार ने बताया कि मुस्ताक की मारपीट से दुखनी इस कदर दुखी थी कि वह अपने बच्चे सुल्तान 12, फैजान 10, तथा दो पुत्री सोहनी 08 वर्ष व शहनाज 05 वर्ष को लेकर दिल्ली लेकर चली गयी.
मामा ने बताया कि नानी का मन बिना बच्चों के नहीं लग रहा था, तो वह दिल्ली गयी और फैजान, सोहनी व शहनाज को घर ले आयी. इधर एक अफवाह उड़ी की उसकी पत्नी ने दिल्ली में प्रेमी के साथ शादी रचा ली है. इससे नाराज होकर मुस्ताक पुत्र व पुत्री को प्रताड़ित करने लगा. मंगलवार को क्रोध में अपनी पुत्री सोहनी को पीटने लगा. इसका विरोध नानी खतीजा ने किया तो दामाद मुस्ताक ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे मासूम नातिन को बचाने में नानी असफल रही. इस दौरान पिता ने अपनी ही पुत्री की क्रोध में गला मरोड़ कर हत्या कर दी.
नानी व मामा के बयान पर मामला दर्ज : सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर ललियाही पहुंच कर नानी व मामा के फर्द बयान पर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया.
मामा इंतेजार के बयान पर मुस्ताक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित मुस्ताक के बयान के अनुसार उसकी पत्नी उसे छोड़ कर दिल्ली भाग गयी थी और उसने वहां शादी कर ली. इस बात से क्रोधित होकर वह बच्चे को पीटता था. इसी दौरान पुत्री सोहनी की गला मरोड़ कर हत्या कर दी.
घर जमाई बन कर रहता था मुस्ताक
सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही पश्चिम टोला निवासी मो मुस्ताक घर जमाई के तौर पर अपने ससुराल में रहता था. मुख्तार कोई काम नहीं करता था. उसकी पत्नी दुखनी खातून ललियाही चौक पर सब्जी बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी. इस बात को लेकर लोग मुस्ताक को ताने मारते रहते थे. इस बात को लेकर मुस्ताक अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था तथा उसकी सब्जी दुकान तोड़ कर उसके साथ मारपीट करते रहता था. इस बात से क्षुब्ध होकर दुखनी मुस्ताक को छोड़ कर अपने चारों बच्चों को लेकर दिल्ली छोटी बहन के यहां चली गयी तथा वहां काम कर अपने तथा अपने बच्चों का परवरिश करने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >