सदर अस्पताल में प्रसूता से बदसलूकी, हंगामा

कटिहार : सदर अस्पताल में रविवार को प्रसव के बाद प्रसूता से एक हजार रुपये की डिमांड की गयी. प्रसूता भरती होने के नाम पर पहले ही कुछ रुपये दे चुकी थी, इसलिए उसने और रुपये देने में असमर्थता जतायी. इसके बाद एएनएम ने प्रसूता के साथ बदसलूकी करते हुए बाल जननी सुरक्षा फाॅर्म सहित […]

कटिहार : सदर अस्पताल में रविवार को प्रसव के बाद प्रसूता से एक हजार रुपये की डिमांड की गयी. प्रसूता भरती होने के नाम पर पहले ही कुछ रुपये दे चुकी थी, इसलिए उसने और रुपये देने में असमर्थता जतायी. इसके बाद एएनएम ने प्रसूता के साथ बदसलूकी करते हुए बाल जननी सुरक्षा फाॅर्म सहित अन्य कागजात देने से इनकार कर दिया. इसकी सूचना पर जब मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो एएनएम ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए फ्रोटो जर्नलिस्ट का कैमरा तोड़ दिया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौआबाड़ी की बिजली देवी को रविवार की अल सुबह सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बिजली देवी ने बताया कि एएनएम नीतू ने भरती कराने के नाम पर उससे रुपये लिये. कुछ घंटे बाद जब बिजली ने बेटे को जन्म दिया, तो बेटे के नाम पर एएनएम नीतू व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उससे एक हजार रुपये और मांगा. जब उसने रुपये देने में असमर्थता जतायी, तो स्वास्थ्य कर्मी बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र सहित बाल जननी सुरक्षा फाॅर्म देने में आनाकानी करने लगे. इसको लेकर सदर अस्पताल में हंगामा होने लगा. हंगामे की सूचना पर जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे, तो एएनएम नीतू उनसे ही उलझ गयी. उसने मारपीट करते हुए फोटो जर्नलिस्ट का कैमरा तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >