आजमनगर : थाना क्षेत्र से 18 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को बलिया पारा चेक पोस्ट से देर शाम गश्ती के दौरान एसआइ बच्चन प्रसाद सिंह ने खदेड़ कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम व पता मो अफ्सार पिता मो बारिक बारसोई थाना क्षेत्र के निमतल्ला चौक बताया. उधर, थाना प्रभारी एसएस दास ने बताया कि दहेज प्रकरण मामले में भी मो श्मीरुद्दीन पिता अताउर रहमान थाना क्षेत्र के रंगा पोखर निवासी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरसत में भेज दिया है. बता दें कि पुलिस व उत्पाद विभाग के लाख प्रयास के बाद भी शराब का कारोबार क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यही कारण है कि प्रतिदिन शराब कारोबारी जेल भेजे जा रहे हैं.
अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार
आजमनगर : थाना क्षेत्र से 18 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को बलिया पारा चेक पोस्ट से देर शाम गश्ती के दौरान एसआइ बच्चन प्रसाद सिंह ने खदेड़ कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम व पता मो अफ्सार पिता मो बारिक बारसोई थाना क्षेत्र के निमतल्ला चौक बताया. उधर, थाना प्रभारी एसएस […]
