अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या

पत्नी के साथ रहते थे दिल्ली में कुछ काम के लिए हाल ही में आये थे गांव, पुलिस कर रही मामले की छानबीन, क्षेत्र में सनसनी परबत्ता : परबत्ता थाना क्षेत्र के झौवा बहियार में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास के लोगों को […]

पत्नी के साथ रहते थे दिल्ली में

कुछ काम के लिए हाल ही में आये थे गांव, पुलिस कर रही मामले की छानबीन, क्षेत्र में सनसनी
परबत्ता : परबत्ता थाना क्षेत्र के झौवा बहियार में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास के लोगों को जानकारी मिलते ही सभी बहियार की ओर दौड़ पड़े.
डुमरिया खुर्द गांव से पश्चिम दियारा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर कवेला निवासी मथुरा राय का 60 वर्षीय पुत्र अरविन्द राय का शव झौवा बहियार में मिला. वह नि:संतान थे और पत्नी के साथ दिल्ली में रहते थे. हाल ही में वह दिल्ली से कुछ काम के लिए अपने गांव आये हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि अरविन्द की हत्या लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट पीट कर की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गयी. उन्होंने कहा कि अरविन्द राय की हत्या किसने की, हत्या के पीछे किसका हाथ है और अरविन्द की हत्या के पीछे छुपे कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है. सच्चाई जल्द ही सामने खुलकर आ जायेगी.
फिलहाल मृतक की पत्नी अभी भी दिल्ली में ही है. आसपास के लोगों द्वारा दिल्ली में रह रहे परिजनों को सूचना दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.
गरीबी से तंग दंपती जिगर के टुकड़े को बेचने पर हुए मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >