जब्त 768 लीटर विदेशी शराब को किया नष्ट

जब्त 768 लीटर विदेशी शराब को किया नष्ट

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना प्रांगण में न्यायालय के निर्देश पर जिला पदाधिकारी के आदेश पर रविवार को थानाध्यक्ष दिलशाद खान, बीडीओ मुशीद अंसारी की उपस्थिति में अलग- अलग 20 कांडों के 174 लीटर देशी, 594.755 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की कुल 768.755 लीटर देशी, विदेशी शराब को नष्ट किया. पूर्ण शराब बंदी कानून का सख्ती से पालन करते हुए बलिया बेलौन पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी व वाहन जांच, गश्ती के दौरान बरामद शराब का विनष्टीकरण गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया. इसकी वीडियो ग्राफी की गयी. पंचायत प्रतिनिधि सहित थाना के सिपाही व चौकीदार उपस्थित थे. शराब विनष्टीकरण करने की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >