बिजली का तार गिरने से लगी आग, युवक जिंदा जला

बिजली का तार गिरने से लगी आग, युवक जिंदा जलाअगलगी में पांच घर भी राखसिरनियां पूर्व पंचायत के जाफरगंज कोलगाम गांव की घटनाफोटो 11 कैप्सन-बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित ग्रामीण प्रतिनिधि, कटिहारसदर प्रखंड अंतर्गत सिरनियां पूर्व पंचायत के जाफरगंज कोलगाम गांव में गुरुवार को बिजली का तार टूटने से पांच घरों में आग लग गयी. […]

बिजली का तार गिरने से लगी आग, युवक जिंदा जलाअगलगी में पांच घर भी राखसिरनियां पूर्व पंचायत के जाफरगंज कोलगाम गांव की घटनाफोटो 11 कैप्सन-बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित ग्रामीण प्रतिनिधि, कटिहारसदर प्रखंड अंतर्गत सिरनियां पूर्व पंचायत के जाफरगंज कोलगाम गांव में गुरुवार को बिजली का तार टूटने से पांच घरों में आग लग गयी. वहीं इस अगलगी में घर में सो रहे 18 वर्षीय मो रिजवान पिता मो कासिम की जल कर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने समाजसेवी अजय साह के नेतृत्व में बिजली विभाग के विरोध में शहर के इमली गाछ चौक पर टायर जला कर मुआवजे की मांग को लेकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. सड़क करीब घंटे भर जाम रहा. मौके पर पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर जाम हटवाया. परिजनों को नहीं रहा याद, घर में सोया था रिजवानपरिजनों ने बताया कि रिजवान घर में सो रहा था. इसी दौरान आग की चपेट में आकर झुलसने से उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गयी. लोग इधर उधर भागने लगे. इसी दौरान परिजनों को याद ही नहीं रहा कि रिजवान घर में सोया हुआ है. जब आग की लपटें पूरी उठने लगीं, तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. आग बुझने के बाद पाया गया कि रिजवान की जलने से मौत हो चुकी है. दमकल भी देर से पहुंचीग्रामीणों का आरोप है कि दमकल गाड़ी घटना के दो घंटे बाद माैके पर पहुंची. तब तक ग्रामीणों ने बोरिंग की मदद से आग पर काबू पा लिया था. इस घटना में गेंहूं, चावल, आटा, कपड़ा सहित घर में रखे लोगों के सारे सामान जल कर राख हो गये. अग्निपीड़त मो मुसा, मो कासिम, ब्रहमदेव उरांव, मो मासूम ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. मो एहसान, अब्दुल क्यूम, मो इसलाम, पिंटू साह, सुजीत कुमार ठाकुर, मो रूस्तम ने बताया कि जर्जर तार बदलने के लिए कई बार विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन जर्जर तार बदला नहीं गया. नतीजतन एक युवक की जान चली गयी. मृत रिजवान के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था. समाचार लिखे जाने तक सीओ कटिहार कृष्ण कुमार सिंह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >