शहर में 11 स्थानों पर होगा टेंपो स्टैंड

शहर में 11 स्थानों पर होगा टेंपो स्टैंड फोटो 13 कैप्सन-ऑटो चालक संघ के लोग. प्रतिनिधि, कटिहारबिहार स्टेट ऑटो चालक संघ व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्क्स फेडरेशन के अधीन संचालित जिला ऑटो एसोसिएशन की बैठक में प्रशासन द्वारा 12 मांगों में से 11 मांग पूरी होने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्रशासन व आम […]

शहर में 11 स्थानों पर होगा टेंपो स्टैंड फोटो 13 कैप्सन-ऑटो चालक संघ के लोग. प्रतिनिधि, कटिहारबिहार स्टेट ऑटो चालक संघ व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्क्स फेडरेशन के अधीन संचालित जिला ऑटो एसोसिएशन की बैठक में प्रशासन द्वारा 12 मांगों में से 11 मांग पूरी होने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्रशासन व आम लोगों को साधुवाद दिया है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष वारिस हुसैन ने बताया कि स्थायी टेंपों स्टैंड की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया. मसलन, 26-31 मार्च तक जिलेभर के टेंपो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाया. दूसरे चरण पहली अप्रैल से टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी. टेम्पू चालकों व मालिकों सहित आम लोगों तथा सभी नेताओं के समर्पण से प्रशासन के साथ सम्मानजनक वार्ता हुई. प्रशासन ने संघ के बारह स्थानों पर टेंपो स्टैंड उपलब्ध कराने के मांगों में से 11 स्थानों पर टेंपो स्टैंड देने की बात मान ली. शहीद चौक पर टेंपो का ठहराव स्टेशन के रूप में सहमति बनी. जबकि किसी भी ऑटो चालक से बैरियर शुल्क नहीं लेने पर प्रशासन ने सहमति दी है. सम्मानजनक समझौता होने के बाद संचालन समिति की बैठक में टेंपो चालकों की जारी हड़ताल को स्थगित कर दिया. श्री हुसैन ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से वार्ता में एसडीओ, डीटीओ व नगर आयुक्त थे. जबकि संघ की ओर से उनके अलावा रामलगन सिंह, विकास सिंह, दयानंद सिंह, संयोजन गौतम घोष्, टुनटुन यादव, बिनोद यादव, अजीत राय, शंभु राय, शंभु पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >