परिजनों का रो-रो कर हो रहा था बुरा हाल प्रतिनिधि, कटिहार, मनिहारी थाना के रसुलपुर में विवाहिता रूकसार के जिंदा जला देने की सूचना प्राप्त होते ही परिजन अविलंब कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचे . रूखसार के पूरे बदन में पट्टी बंधी थी उसके शरीर का 90 प्रतिशत भाग जल गया था. उसके बचने की कम ही उम्मीद थी. जैसे जैसे खबर फैल् रही थी लोगों को जूटना आंरभ हो गया था. मां जिसने उसे नौ माह अपने गर्भ में रखा अपनी पुत्री की उस स्थिति को देखकर वह दहाड़ मारकर रोने लगी. अस्पताल का यह आलम था कि उस द्श्य को देख् सभी आह भर रहे थे. मां रूबेदा ने बताया कि उसका विवाह कराया ताकि वह भी अपनी जिंदगी अच्छे तरीके से जी सके लेकिन उसे क्या मालूम कि वह अपनी पुत्री को जिसके हाथ सौप रही है क्या वह ही उसकी हत्या कर देगा. रूखसार की पांच बहने थी सभी अपनी बहन की घटना की सूचना पाकर वह सब भी अस्पताल पहुंच रही थी. पिता व भाई का भी हाल बेदम हो रहा था.
परिजनों का रो-रो कर हो रहा था बुरा हाल
परिजनों का रो-रो कर हो रहा था बुरा हाल प्रतिनिधि, कटिहार, मनिहारी थाना के रसुलपुर में विवाहिता रूकसार के जिंदा जला देने की सूचना प्राप्त होते ही परिजन अविलंब कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचे . रूखसार के पूरे बदन में पट्टी बंधी थी उसके शरीर का 90 प्रतिशत भाग जल गया था. उसके बचने की कम […]
