डीएम ने किया मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएम ने किया मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ फोटो 12 कैप्सन-कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम प्रतिनिधि, कटिहारशहर के शरीफगंज में गुरुवार को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का स्वागत किया गया. नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चे को प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ किया गया. शरीफगंज आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पदाधिकारी ललनजी ने इस […]

डीएम ने किया मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ फोटो 12 कैप्सन-कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम प्रतिनिधि, कटिहारशहर के शरीफगंज में गुरुवार को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का स्वागत किया गया. नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चे को प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ किया गया. शरीफगंज आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पदाधिकारी ललनजी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर डीएम ने कहा कि बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें पूर्ण प्रतिरक्षित होना जरूरी है. उन्होंने लोगों से बच्चों को टीका दिलवाने का आह्वान भी किया. सिविल सर्जन डॉ श्याम चन्द्र झा ने मौके पर कहा कि नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत प्रतिरक्षित किया जायेगा. इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस के गुप्ता, डीपीएम निलेश कुमार, डब्लूएचओ के डॉ अरुण पांडेय, यूनीसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >