73 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक जुगाड़ वाहन से 73 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है.

कटिहार. बलरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक जुगाड़ वाहन से 73 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को सोमवार की रात गुप्त सूचना मिली कि शराब की खेप लेकर एक तस्कर जुगाड़ गाड़ी से बजरगांव चेक पोस्ट की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जांच की गयी तो इस क्रम में एक जुगाड़ गाड़ी से कुल 73 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक राजीव कुमार पिता दयानंद प्रसाद मेहता, झिटकिया वार्ड नं 15 थाना कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >